पत्नी से कहासुनी हुई तो हथौड़ा मार-मार फोड़ दिया सिर, लाश के साथ किया ऐसा कि हैरानी में पड़ी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से बहस क्या हुई पति इतना हैवान बन गया कि उसे हथौड़े से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के सिर पर हथौड़े से प्रहार करने के बाद मामले को आत्महत्या का रुप देने की मंशा से फांसी के फंदे पर लटकाने वाले बेरहमी पती को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गत तीन मई का है। महिला के बेटे अमित कुमार ने शुक्रवार को पोखरी तहसील को लिखित सूचना दी तो तब मामले का खुलासा हो पाया। ग्राम पंचायत कलसिर के डांडा-गैर तोक में बीते तीन मई को सुबह ग्यारह बजे राजेंद्र लाल की अपनी पत्नी संध्या (38) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। राजेंद्र ने गुस्से में आकर संध्या के सिर पर हथौड़े के दो-तीन वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले को आत्महत्या का रुप देने के लिए उसने शव को गौशाले में फांसी पर लटका दिया। राजेंद्र के बड़े बेटे अमित कुमार ने इसकी लिखित रिपोर्ट तहसील पोखरी में दर्ज की।
जिस पर प्रभारी नायब तहसीलदार मनोज कार्की ने डांडा-गैर गांव जाकर आरोपी राजेंद्र लाल पुत्र गोरिया लाल को गिरफ्तार कर लिया। जब राजेंद्र को तहसील में लाया गया तो उसने अपना जुर्म कुबुल कर दिया।
प्रभारी नायब तहसीलदार मनोज कार्की ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र ने अपना जुर्म भी कुबुल कर लिया है।
मामले के बाद से कलसिर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अमित प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि दूसरे नंबर की लड़की 19 साल की और तीसरा बेटा 18 साल का है।