फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed wife.

मामूली विवाद पर काट डाला पत्नी का गला

Sun, 26 Oct 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Sun, 26 Oct 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक महिला की उसके पति ने ही गर्दन पर दरांती से वारकर हत्या कर दी। परिजन गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कराने की फिराक में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


परिजनों के विरोध के बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। अभी तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र में महाराजपुर खुर्द गांव निवासी राजपाल सिंह का अपनी पत्नी सीतो देवी (32) के साथ रविवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि राजपाल ने घर में रखी दरांती उठा ली और बिना कुछ सोचे समझे पत्नी की गर्दन पर कई वार कर दिए जिससे सीतो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

र‌स्सियों में बांधकर पत‌ि किया गया काबू

husband killed wife.

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल सीतो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव को घर ले गए और गुपचुप ढंग से उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, लेकिन सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए। उनका कहना था कि राजपाल सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। लेकिन पुलिस के सामने किसी की एक न चली।

शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज‌ दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयदेव आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में ही अनाप-शनाप हरकत कर रहे राजपाल को रस्सियों में बांधकर काबू किया गया। मृतका के दो बेटे हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed