दूसरी शादी रचाने के बाद पहली पत्नी को दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बेटियों के बावजूद दूसरी शादी करने वाले पति की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने लात और घूंसों से इतनी पिटाई की कि उसकी जान चली गई।
पुलिस को गुमराह करने के लिए वह घायल पत्नी को अस्पताल भी ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को घर लाने पर मोहल्ले वालों ने पोल खोल दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला खताड़ी में छप्पर वाली मस्जिद के पास रहने वाले इसरार की शादी 17 साल पहले कबीर नगर मकान नंबर बी 13/60 दिल्ली निवासी महबूब खान की बेटी नूरी फातमा उर्फ शहजादी से हुई थी।
इसरार की तीन बेटियां हैं। नूरी फातमा के मायके वालों का आरोप है कि बेटा न होने पर आए दिन नूरी फातमा को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मारपीट भी की जाती थी।
जानिए क्या हुआ आगे
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इसरार ने दो साल पहले रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक अन्य महिला से निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों में विवाद होता रहता था। मामला निपटाने के लिए दोनों शुक्रवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा अमिता लोहनी के पास गए थे।
जहां दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन घर पहुंचने पर इसरार आग बबूला हो गया। उसने घर के बाहर ही नूरी फातमा को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद नूरी फातमा ने फिर अमिता लोहनी के पास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रात में भी इसरार ने नूरी फातमा को लात और घूंसों से पीट दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब नूरी फातमा का शव घर आया तो मोहल्ले के लोगों ने पास में ही रहने वाली उसकी बहन के घर इसकी सूचना दे दी।
बहन मायके दिल्ली गई थी। सुबह वह मायके वालों को लेकर कोतवाली पहुंच गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इसरार को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी को मिर्गी के दौरे आते थे। उसने एक थप्पड़ जड़ा तो वह बेहोश हो गई।