{"_id":"58ecd3684f1c1b9f36cf6625","slug":"husband-killed-his-wife-in-kotdwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाय न बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय न बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, देखें तस्वीरें
Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्राम काशीरामपुर मल्ला में मंगलवार सुबह पत्नी के चाय बनाने से इंकार करने पर पति ने उसको कैंची से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
2 of 7
पड़ोसी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि संगीत नेगी मैक्स वाहन का ड्राइवर है और काशीरामपुर मल्ला में अपनी पत्नी आरती (35) और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था।
3 of 7
मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह सोकर उठा और अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहने लगा। पत्नी ने जब चाय बनाने से इंकार किया तो वह पत्नी को कमरे से घसीटते हुए बरामदे में लेकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कमरे में सो रहे बच्चों को इसका पता न चले, इसके लिए उसने कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। हाथापाई और गाली गलौच करने के बाद उसने अपनी पत्नी पर कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग उनके घर पहुंचे तो वे अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। संगीत पत्नी के शव के समीप हाथ में कैंची पकड़े बैठा हुआ था और कमरे के अंदर से उसके बच्चों की चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।