{"_id":"30bcab7792ff08b1112a26ee8ea71034","slug":"husband-commit-suicide-after-beating-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई की फिर कर ली खुदखुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की पिटाई की फिर कर ली खुदखुशी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Aug 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के तरुण विहार में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने नशे में रात में पत्नी की पिटाई करने के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के तरुण विहार निवासी देवेंद्र नेगी (41) प्राइवेट वाहन चलाता था। आरोप है कि बुधवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात पर कहासुनी के बाद नेगी ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी कमरे में जाकर सो गई, जबकि देवेंद्र दूसरे कमरे में चला गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पत्नी उठी तो पति को पंखे पर लटका देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। विलाप सुनकर दूसरे लोग भी आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी के कार्यवाहक एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक नशे का आदी था। वह मूल रूप से रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई बरस से यहां रह रहा था।