जुड़वा बेटियों को जन्म देने पर पति ने पत्नी का किया वो हाल, जो कोई सोच भी नहीं सकता
जुड़वा बेटियों को जन्म देने पर कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा सुलूक भी कर सकता है ये किसी ने सोचा न था। वहीं पति का ऐसा हैवानियत भरा रूप देखकर पत्नी सदमे में है।
बेटियों को को जन्म देने से नाराज महिला के पति ने न सिर्फ पत्नी की जमकर पिटाई की, बल्कि उसको एक मकान में बंधक बना दिया। पत्नी ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर इसकी जानकारी मायके वालों को दी।
मायके वालों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को अपने साथ ले गए। परिजनों ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कई ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामला महिला हेल्प लाइन में भेजने की बात कर रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर लखनोता गांव निवासी लवकेश ने लगभग चार साल पहले अपनी बेटी इंदु की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से की थी। शादी के समय लवकेश ने अपने सामर्थ्य के हिसाब से दान भेज भी दिया गया था लेकिन, युवक के भारतीय सेना में होने की वजह से इंदु के ससुरालियों को उसके पिता की ओर से दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे और अक्सर उसे परेशान करते थे।
कुछ दिनों पहले मामला ओर ज्यादा बिगड़ गया जबसे इंदु ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, इसके बाद से ससुराल वाले इंदु को लगातार प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। कई बार ससुरालियों की ओर से परेशान करने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव की किया।
इसके बावजूद भी उसके ससुरालियों की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आ रहा था। इन दिनों इंदु का पति छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसे लगातार बेटियों के जन्म पर ताना रहता था। सोमवार को इंदु के पति ने फिर बेटी पैदा करने पर ताना मारते हुए जमकर पीटाई कर उसे कमरे में बंधक बना दिया।
इंदु ने किसी तरह से खुद को बंधन मुक्त होकर मायके वालों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। मायके वाले लक्सर कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ ले गए।
पुलिस व परिजनों ने विवाहिता का मेडिकल कराने के बाद कई ससुरालियों पर उसके साथ मारपीट करने तथा उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
उधर, कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि मामला पति पत्नी के बीच के विवाद का होने तथा दहेज से जुड़ा होने के चलते इसे महिला हेल्पलाइन में भेजा जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।