{"_id":"5b3cd4ac4f1c1b8a288b494f","slug":"husband-and-father-in-law-beat-newly-married-woman-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता को पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता को पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले पिता-पुत्र ने प्रीति को लाठी-डंडों से पीटा
दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति ने एक नवविवाहिता को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
कुंडेश्वरी के ग्राम दोहरी वकील निवासी रमेश चंद्र पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 फरवरी 2018 को उसने अपनी पुत्री प्रीति का विवाह ग्राम मानपुर थाना स्वार (रामपुर) निवासी एक युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति का पति एवं ससुर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
कई बार वह प्रीति को मारपीट कर घर से निकाल चुके हैं। दो दिन पहले पिता-पुत्र ने प्रीति को लाठी-डंडों से पीटा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल गया तो वहां प्रीति घायल अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने बेटी को लाकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर देने पर स्वार (रामपुर) पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यहां पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन