फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harassment with lady forest guard in haridwar

महिला वन आरक्षी को रात में गश्त के लिए बुलाकर उत्पीड़न करते थे अधिकारी

Wed, 30 Aug 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
harassment with lady forest guard in haridwar
harassment

एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी महिला वन आरक्षी के साथ उसके विभागीय अधिकारी उत्पीड़न करते थे। युवक ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार में तैनात वन आरक्षी विनीता पांडे के पति दिनेश चंद्र पांडे ने उच्च न्यायालय में शिकायत देकर डीएफओ हरिद्वार और रेंजर श्यामपुर रेंजर पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी से नाराज होकर अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध पत्नी का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कई बार उनकी पत्नी को गश्त के बहाने रात को बुलाया गया और गश्त के दौरान कोई अन्य महिला उस समय मौजूद नहीं थी। रेंजर यशपाल राठौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह रात को 12 बजे के बाद फोन पर उनकी पत्नी को परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश चंद्र पांडे ने कहा कि यह सब डीएफओ एचके सिंह के आदेशानुसार किया जा रहा है। बताया जा रहा है दिनेश चंद्र पांडे ने वन विभाग में कई तरह की शिकायतें भी की हुई है, जिससे विभाग के अधिकारी उनसे नाराज है।

उधर डीएफओ एचके सिंह का कहना है कि न्यायालय के पूछे जाने पर वह जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि उत्पीड़न का सवाल ही नहीं उठता, उन्होंने आज तक महिला आरक्षी को देखा तक नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed