फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   groom cheated bride just before marriage

बारात का इंतजार कर रही दुल्हन को पता चला दूल्हे का सच तो गले में लगा लिया फंदा

Fri, 14 Jul 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Jul 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
groom cheated bride just before marriage
demo pic

सज संवर कर दुल्हन अपनी बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन दुल्हे ने ऐसा कदम उठाया कि दुल्हन ने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी एक युवती के घर बुधवार को बारात आने वाली थी। दुल्हन और उसके घर वाले बेसब्री से दुल्हे का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दूल्हे के घर से ऐसी खबर आई‌ कि खुशियों की इस घड़ी में मातम पसर गया।

दूल्हा शादी से पहले ही फरार हो गया। इससे परेशान दुल्हन ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। मामला रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर दूल्हे की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

पहले भी थाने पहुंच चुका है दोनों का मामला

groom cheated bride just before marriage
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

दूल्हे के परिजनों ने भी कोतवाली पहुंच कर दूल्हे के गायब होने की सूचना दी। वहीं युवती के साथ परिजन भी पुलिस के पास पहुंच गए। 

बताया गया कि दोनों के पहले से संबंध थे, जिसको लेकर मामला पहले भी थाने पहुंच चुका है। इसके बाद दोनों की शादी तय हुई थी।

युवक पहले भी शादी से बचने का प्रयास कर रहा था। माना जा रहा है कि युवक शादी से खुश नहीं था, जिसके चलते वह फरार हो गया। कोतवाल तुषार बोरा ने कहा फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed