गंगा में नहाने गए लड़कों के कपड़ों संग लड़कियों ने किया कुछ ऐसा, हैरान रह गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में नहाने के लिए गए लड़कों के कपड़ों संग लड़कियों ने कुछ ऐसा कर डाला कि जब पुलिस को पता लगा तो वह भी हैरानी में पड़ गई। आगे जानिए क्या किया उन्होंने...
कलियर गंगनहर में मुरादाबाद के जायरीनों के स्नान करते समय कपड़े चुराकर भागते हुए चोरो को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिसो पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही हैं। शनिवार को आसिम, सुहेल निवासी गजरौला, जिला मुरादाबाद और नईम निवासी मुरादाबाद अपने परिवार के साथ दो दिन से दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए हुए हैं।
शनिवार दोपहर वह गंगनहर में स्नान करने गए। नहाते समय चोर उनके कपड़े उठाकर भाग निकले। इसी बीच जायरीनों की नजर भागते हुए चोरों पर पड़ी तो पीछा कर युवती समेत दो युवकों को पकड़ लिया।
सूचना पर थाना प्रभारी देवराज शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपियों को लेकर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने इनकी निशानदेही से नईम का पर्स गंगनहर के किनारे झाड़ियों से बरामद किया।
नासिम का पर्स कपडे़, मोबाइल, सुहेल और नईम के कपड़े लेकर चोरों के साथी फरार हो गए हैं। नासिम के कपड़ों में 20 हजार की नगदी अन्य कागजात और गाड़ी की चाबी थी। पुलिस ने चोरों के साथ दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दो युवक, तीन युवतियों और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।