फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student nude photos on facebook.

सहेली की अश्लील फोटो खींच फेसबुक पर किया अपलोड

Sat, 18 Apr 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Apr 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
girl student nude photos on facebook.

सोनीपत (हरियाणा) में पढ़ने वाली काशीपुर निवासी छात्रा की उसकी सहेली ने अपने परिजनों की मदद से नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक तस्वीर खींच लीं। बाद में 10 लाख रुपए नहीं देने पर तस्वीरों को फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा के पिता ने दो बहनों और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उज्जैन क्षेत्र निवासी व्यक्ति की पुत्री सोनीपत (हरियाणा) में एक कॉलेज से पढ़ती है और वहीं हॉस्टल में रहती है।

कुछ महीनों पहले कॉलेज से ही एमसीए कर रही हरियाणा के विटना कॉलोनी, पिनजौर पंचकूला निवासी विरमा देवी से छात्रा की मित्रता हो गई। दोनों में इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि विरमा कई बार काशीपुर आई और छात्रा भी कई बार उसके घर गई।

विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला खींची फोटो, करने लगी ब्लैकमेल

girl student nude photos on facebook.

आरोप है कि विरमा एक बार छात्रा को अपने घर ले गई जहां उसने अपनी बहन बबीता और पिता भजन लाल के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।

छात्रा जब बेसुध हो गई तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। विरमा फोटो का सहारा लेकर छात्रा को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग करने लगी।

मना करने पर विरमा ने दो फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरों को फेसबुक में अपलोड कर दिया। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 328/384 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed