फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl kidnapped by a doctor

डॉक्टर के कैद से भाग निकली नौकरानी

Fri, 22 Nov 2013 11:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Nov 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
girl kidnapped by a doctor

राजधानी देहरादून में अपनी जान बचाकर डॉक्टर के शिकंजे से बच निकली लड़की ने शहर के प्रसिद्घ नर्सिंग होम के मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


असम से आई देहरादून
लड़की का आरोप है कि उसे चकराता रोड स्थित नर्सिंग होम के डॉक्टर ने अपने घर में नौ महीने से बंधक बनाकर बंद किया हुआ था। लड़की की उम्र 18 साल है और वह एक एजेंसी की जरिए असम से देहरादून आई थी। उक्त डॉक्टर के घर पर काम करती थी। लड़की ने बताया है कि दो अन्य लड़कियां भी डॉक्टर के घर में बंधक हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि घर से बाहर जाते वक्त डॉक्टर उसे घर में बंद कर देते थे। डॉक्टर ने लड़की की सैलेरी भी नहीं दी है। गुरुवार की सुबह मौका पाकर लड़की भागने में कामयाब हुई और आराघर स्थित द्वारिका स्टोर पहुंचकर रोने लगी।

पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे आराघर चौकी पहुंचाया। जहां पुलिस पूछताछ में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed