{"_id":"5a630f764f1c1b68268b54ff","slug":"girl-commited-suicide-after-fight-with-aunty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी से हुई कहासुनी पर युवती ने उठाया ऐसा कदम, देखकर सकते में आया भाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसी से हुई कहासुनी पर युवती ने उठाया ऐसा कदम, देखकर सकते में आया भाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 20 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से विक्षिप्त मौसी से कहासुनी होने के बाद युवती (20) ने ऐसा कदम उठाया , जिसे देख भाई सकते में आ गया।
विज्ञापन
हैप्पी वैली स्थित हिमानी कॉटेज में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती की उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त मौसी से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
कोतवाली के एसआई केएन पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि हिमानी कॉटेज में एक युवती ने फांसी लगा ली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रितिका उर्फ टिनकी (20) अपने घर में फांसी के फंदे पर झूली हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि उसने दो साल पहले 12वीं की थी। उसके बाद वह घर पर ही सिलाई करती थी।
शाम को जब उसका भाई अपने काम से घर पहुंचा तो उसने रितिका का कमरा अंदर से बंद पाया। रोशनदान से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन