{"_id":"5e0ef35a43b5e9fe84fd48749a5a9304","slug":"girl-attempt-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाया, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाया, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में भगवानपुर के एक गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। छेड़छाड़ करने वाले तीनों लड़के गांव के ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने तीनों लड़कों पर छेड़छाड़ कर पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
छात्रा मानसिक तनाव में थी
बताया गया 15 वर्षीय छात्रा गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से उसे स्कूल जाते समय गांव के ही तीन लड़के परेशान कर रहे थे। इससे छात्रा मानसिक तनाव में थी। इन दिनों स्कूल में छुट्टी होने पर भी उसे आते-जाते परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
दो दिन पहले छेड़छाड़ की घटना से तंग आ चुकी छात्रा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में छात्रा को भर्ती कराया गया। छात्रा की का अभी भी उपचार चल रहा है।
घटना से आहत परिजनों ने सोमवार को भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया आज ही तहरीर मिली है। एसआई प्रमोद नेगी को जांच सौंपी गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।