{"_id":"4342f676bd86bf4bb3b5050190ab7741","slug":"gangster-case-on-sex-racket-supplier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट समेत 11 पर गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट समेत 11 पर गैंगस्टर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:53 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट जॉन, उसकी पत्नी आशु समेत 11 साथियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है। कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल की ओर से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!
27 दिसंबर 2013 को पुलिस ने पीड़िता के दोस्त पीयूष की शिकायत पर बिहार की एक युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था। साथ ही दो कॉल गर्ल्स को भी दबोचा था।
पीड़िता ने कराया था मुकदमा
पीड़िता ने सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट जॉन, उसकी पत्नी आशु व कॉल गर्ल्स पर जबरन जिस्मफरोशी कराने व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था।
पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन
उस समय पुलिस को चकमा देकर रॉबर्ट और उसकी पत्नी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद रॉबर्ट को रिमांड पर लेकर पुलिस ने नया खुलासा किया था।
फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क
सेक्स रैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर रिंकू त्यागी निवासी कृष्णा नगर गाजियाबाद और कमल अग्रवाल निवासी सहारनपुर के नाम भी सामने आए थे, जिन पर राबर्ट जान को युवतियां सप्लाई करने का आरोप है। तब से दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।
पढ़ें, संघर्षों का सागर पार कर छुआ अरविंद ने शिखर
शहर कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल ने बताया कि फरार कमल अग्रवाल व रिंकू त्यागी की संपत्ति जल्द कुर्क होगी। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा कायम कर तफ्तीश की जा रही है।