{"_id":"42b7bb85387b7707372e1a2d488dd53c","slug":"gangster-bhoora-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा के साथी से बरामद हुई वारदात में प्रयुक्त कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूरा के साथी से बरामद हुई वारदात में प्रयुक्त कार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर को छुड़ाए बदमाश अमित उर्फ भूरा और असलाह लूटने के आरोपी अरविंद को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
भूरा को छुड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका
उसकी निशानदेही पर वारजात में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की। जबकि दिल्ली पुलिस उससे एक एके-47 पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने कहा दिल्ली के मुडका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के पीए और उनके भांजे एक लाख के इनामी बदमाश नीरज बवाना के दोस्त अरविंद ने भूरा को छुड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
उसने ही नीरज बवाना के कहने पर दिल्ली के हिरणकी गांव के प्रमोद त्यागी के श्याम बिल्डर्स ऑफिस में योजना बनाई थी। वहां तक वे नंगला खेड़ी गांव के युवक प्रवेश की आई-20 कार से आए थे। इसी गाड़ी से उन्होंने घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने स्कार्पियो गाड़ी से वारदात की। आरोपी अरविंद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर पुलिस से लूटी एक एके-47 बरामद की थी। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वारदात में तीन गाड़ी, स्कार्पियो, स्वीफ्ट और आई-20 इस्तेमाल की थी।
आरोपी अरविंद को रिमांड पर लेकर प्रवेश के मकान से आई-20 कार बरामद की है। उसने भूरा के कई ठिकाने भी बताए हैं।