फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster bhoora hearing by video conferencing from punjab to roorkee

देश के इस नामी कुख्यात की पेशी को पंजाब पुलिस ने किए हाथ खड़े,अब अपनाएंगे ये तरीका

Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gangster bhoora hearing by video conferencing from punjab to roorkee
bhoora - फोटो : amarujala

पंजाब की पटियाला जेल में बंद कुख्यात अमित उर्फ भूरा को रुड़की की रामनगर कोर्ट में पेश किए जाने को लेकर पंजाब पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अब पंजाब पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भूरा की कोर्ट में पेशी कराना चाहती है।

विज्ञापन


इसे लेकर पंजाब पुलिस ने कोतवाली गंगनहर पुलिस से लिखित आवेदन मांगा है। इसके बाद ही पंजाब पुलिस कुख्यात की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराएगी। पेशी कराने में भारी खर्चा हो रहा है, साथ ही सुरक्षा का भी मसला हैं।       

विज्ञापन

Gangster bhoora hearing by video conferencing from punjab to roorkee

बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस कोतवाली गंगनहर पहुंची। कोतवाली में पहुंच कर उपनिरीक्षक लखपत सिंह ने बताया कि वह पटियाला जेल में बंद कुख्यात अमित भूरा को रुड़की के रामनगर कोर्ट में लाने के बजाय सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराना चाहते हैं।

इसके लिए कोतवाली गंगनहर पुलिस का सहयोग जरूरी है। जब तक ये आवेदन नहीं करेंगे तब तक वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं कराई जा सकती। अमित उर्फ भूरा को रुड़की कोर्ट में पेश करने के लिए भारी फोर्स लगानी पड़ती है। गौरतलब है कि अमित 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस दौरान यूपी व उत्तराखंड सरकार ने उस पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed