गैंगस्टर बोला हथकड़ी खोलो, पुलिस वालों ने मना किया तो कर डाला एक और जुर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए विचाराधीन कैदी ने पेशी से पहले कोर्ट के लॉकअप की खिड़की पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। वह नौ माह से चोरी और गैंगस्टर के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ चार और धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चोरी और गैंगस्टर के मामलों में 4 जून 2016 से हल्द्वानी जेल में बंद गड्ढा कॉलोनी काशीपुर निवासी इरफान पुत्र शेर मोहम्मद को सोमवार को जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन लक्ष्मण सिंह की अदालत में पेश होने से पहले इरफान को कोर्ट में बने लॉकप में रखा गया था।
बताया जा रहा है कि लॉकअप में होने के दौरान इरफान के पास काली डोरी में लटकी एक चाबी थी जिससे उसने अपनी हथकड़ी खोलने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी अभिरक्षा में लगे पुलिस के सिपाही की नजर उस पर पड़ी और उसने उसे हथकड़ी खोलने से रोक दिया
जिससे आक्रोशित होकर इरफान ने पहले सिपाहियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की फिर अपने सिर को लॉकअप की खिड़की पर मारा, जिससे उसकी नाक में चोट लग गई। इरफान द्वारा खुद को चोटिल करने के मामले से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
हथकड़ी खोलने में है एक्स्पर्ट
आनन-फानन में सिडकुल चौकी पुलिस ने इरफान को सिविल जज सिनियर डिविजन लक्ष्मण सिंह की अदालत में पेश किया और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई।
मामले को लेकर सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश पाल का कहना है कि कैदी के पास मिली चाबी और उसके डोरे को कब्जे में ले कर मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ धारा 309, 353, 332 और 504 आईपीसी के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद कैदी को रिमांड पर लेकर जेल के लिए रवाना किया जाएगा।
कोर्ट के लॉकअप में खुद को चोटिल करने वाला बंदी इरफान हथकड़ी खोलने में एक्स्पर्ट है। इससे पूर्व भी इरफान ने दो बार मामूली पिन से अपने हाथों में लगी हथकड़ी को खोल लिया था। उसके बाद भी सोमवार को उसकी जेब में चाबी का मिलना पुलिस की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।
चोरी के आठ और 8 चोरी के, एक गैंग्स्टर का है मुकदमा
इरफान के खिलाफ काशीपुर आईटीआई थाने में चोरी के 3, कुंडा थाने में 4 और गदरपुर थाने में एक मामला दर्ज है। इसके साथ ही गदरपुर थाने में ही उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सोमवार को भी इरफान गदरपुर निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के घर में की गई चोरी के मामले में कोर्ट में पेश होने आया था।