फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape with two minor girls on eid 2018 in sitarganj

सितारगंज: ईद पर मजार गई दो नाबालिग किशोरियों से गैंगरेप, पिटाई के बाद दी फोटो वायरल करने की धमकी

Sun, 17 Jun 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज Updated Sun, 17 Jun 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with two minor girls on eid 2018 in sitarganj

घर से मजार पर गई दो किशोरियों के साथ सात युवकों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवकों ने किशोरियों की जमकर पिटाई की और कुछ भी बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। त्योहार के दिन लोकलाज के भय से परिजन कोतवाली नहीं आए।

विज्ञापन


रविवार को जब एक किशोरी को लेकर उसकी मां कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मामले में लीपापोती करनी चाही। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो सितारगंज और खटीमा सीओ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने किशोरियों को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि शनिवार शाम करीब तीन बजे ईद पर उनकी अपनी सहेली के साथ पंडरी गांव स्थित एक मजार पर पहुंची। तभी दो युवक वहां पहुंचे और किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक उन्हें जबरन उठाकर तटबंध किनारे बाराकोली वन रेंज के जामुन के बगीचे वाले जंगल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पांच युवक पहले से ही थे। सबने दोनों किशोरियों से साथ यहां गैंगरेप किया। आरोप है कि युवकों ने किशोरियों की लाठी-डंडों से पिटाई भी की। एक किशोरी के कपड़े तक फाड़ डाले और मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल  करने की धमकी दी। इसी बीच, वहीं मवेशी चरा रहे ग्वालों और अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

कार्रवाई के बजाय लीपापोती में लगी रही पुलिस

Gangrape with two minor girls on eid 2018 in sitarganj
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गैंगरेप पीड़ित किशोरियां शनिवार देर शाम करीब पांच बजे घायलावस्था में घर पहुंची तो उनमें से एक किशोरी की मां ने उसके फटे कपड़े और चेहरे पर चोट के निशान देखे। पूछने पर उस वक्त किशोरी ने कुछ नहीं बताया। 

लेकिन, रात करीब दस बजे उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके परिजन रात में ही दूसरी पीड़ित किशोरी के घर गए। उसने भी घटना बयां की। इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे एक किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे और उसकी मां ने पुलिस में तहरीर दी।

पुलिस ने मामला छेड़छाड़ का बताते हुए लीपापोती करने की कोशिश की और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए घर भेज दिया। उधर, गैंगरेप की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने सितारगंज सीओ हिमांशु शाह और खटीमा सीओ कमला बिष्ट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

खटीमा सीओ बिष्ट ने कोतवाली पहुंचकर दोनों किशोरियों के बयान लिए और सितारगंज सीओ शाह के साथ मजार से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित घटनास्थल का मुआयना किया।

आखिर कौन है किशोरी के घर फोन करने वाला युवक

Gangrape with two minor girls on eid 2018 in sitarganj

पुलिस ने किशोरियों की निशानदेही पर तीन युवकों को उनके घरों और जंगल किनारे से हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। सीओ शाह ने बताया कि गैंगरेप की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

आखिर कौन है किशोरी के घर फोन करने वाला युवक

गैंगरेप पीड़ित किशोरी की मां के फोन पर किसी युवक ने कॉल किया। मां का कहना है कि एक युवक ने फोन पर किशोरी के घर पहुंचने की जानकारी ली और उसके बारे में पूछने के बाद उससे बात कराने को कहा। जैसे ही युवक से उसके बारे में पूछा तो उसने फोन काट दिया। अंदेशा जताया कि गैंगरेप के आरोपियों में से ही कोई एक युवक उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर रहा था। उसने पुलिस से फोन करने वाले की भी जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed