फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape with nanad and bhabhi in uttarakhand

ननद-भाभी को चार युवकों ने बनाया हवस का शिकार, इस तरह से सामने आई गैंगरेप की काली करतूत

Fri, 04 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 04 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with nanad and bhabhi in uttarakhand

जिला मुख्यालय से सटे एक गांव से आठ दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हुई ननद-भाभी के साथ बरेली और बदायूं में गैंगरेप हुआ था। इसका खुलासा ननद-भाभी की ओर से बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयानों से हुआ।

विज्ञापन


पीड़िताओं के बयान के बाद हरकत में आई पुलिस ने बरेली, बदायूं निवासी चार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 के तहत मामला दर्ज करने के साथ मानव तस्करी की धारा 370 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


विवाहिता के पति ने आठ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी और उसकी कुंआरी बहन संदिग्ध हालात में लापता हो गई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर दोनों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gangrape with nanad and bhabhi in uttarakhand

इस मामले में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और ह्यून ट्रैफिकिंग सेल की टीम को तैनात किया था। पुलिस की टीमों ने सर्विलांस के आधार पर बरेली, बदायूं में छापेमारी के साथ लापता ननद और भाभी को दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

कोतवाल सलाउद्दीन खान के अनुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयानों में पीडिताओं ने बरेली-बदायूं निवासी तारीक, राहुल, तारीक अहमद और नाजिम पर उन्हें बहला-फुसला कर ले जाने और विभिन्न स्थानों पर ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

इसके बाद आरोपियों पर मानव तस्करी की धारा में भी मामला दर्ज कर एक आरोपी नाजिम को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मामले की विवेचना उप निरीक्षक विजय कुमार कर रहे थे, लेकिन मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आने के बाद अब विवेचना ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडेय को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed