फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape in haridwar

घर से किशोरी को दबोचा, जंगल में किया गैंगरेप

Sat, 07 Feb 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 07 Feb 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
gangrape in haridwar

उत्तराखंड के हरिद्वार में थाना पथरी के एक गांव की किशोरी ने वहीं के निवासी दो युवकों ने सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। थाना पथरी में दी गई तहरीर के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की देर शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। उस समय गांव के दो युवक आए और उसे जबरदस्ती खींचकर जंगल में ले गए।
विज्ञापन


जंगल में ले जाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। सुबह को उसे होश आया तो वह गिरती पड़ती घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़ित किशोरी के परिजन थाना पथरी में गए और तहरीर देकर झबीरन गांव के निवासी राहुल एवं नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार जिले में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार

gangrape in haridwar

भले ही देश भर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर है, लेकिन हरिद्वार में स्थिति बिल्कुल उलट है। यहां पर बेटियों के साथ उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

पिछले तीन माह के भीतर अपहरण, दुराचार समेत महिला उत्पीड़न के करीब 79 मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं पुलिस का मानना है कि जागरूकता के चलते महिलाएं अब इंसाफ के लिए आगे आ रही हैं, जिस कारण मुकदमों की संख्या बढ़ी है।

देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बने, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है। समाज में भले ही बेटियों के उत्थान के लिए बड़े बड़े दावे किये जाते रहे हों, लेकिन जिले में छेड़छाड़, अपहरण और दुराचार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

पिछले तीन माह के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महिला उत्पीड़न के 79 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें हत्या, दहेज, छेड़छाड़, अपहरण तथा दुराचार के मामले हैं। इस बाबत एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि अब महिलाएं जागरूक हो रही हैं। महिला उत्पीड़न के मामले पहले भी होते थे, लेकिन कार्रवाई के लिए महिलाएं आगे नहीं आती थीं। उनका कहना है कि इन मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed