फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape fake news viral in kashipur

16 साल की युवती से गैंगरेप के बाद पंचायत ने लगा डाली आबरू की कीमत, लेकिन...

Tue, 06 Feb 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gangrape fake news viral in kashipur
gangrape

चार युवकों द्वारा 16 साल की किशोरी से गैंगरेप और इस मामले में पंचायत द्वारा युवती की आबरू का 1.80 लाख में सौदा कर समझौता करा दिया। लेकिन यह सिर्फ चर्चाओं में था। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जब किशोरी और उसकी मां से बात की तो मामला छेड़छाड़ का सामने आया। हालांकि किशोरी की मां ने समझौते की बात कहकर कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादाबाद के थाना मूंढ़ा पांडे क्षेत्र का एक व्यक्ति परिवार के साथ पिछले 10 वर्षों से कुंडा थाना क्षेत्र में रह रहा है।

वह एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी और बेटी क्षेत्र के ही एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर पर घरेलू काम करती हैं। मंगलवार को ये अफवाह फैल गई कि बीते रविवार की सुबह ग्राम करनपुर के चार युवक इस व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर सुनसान क्षेत्र में बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चारों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह भी अफवाह उड़ी की सोमवार को इस मामले में गांव में हुई पंचायत में तीन आरोपियों से 60-60 हजार रुपये वसूलने का फरमान सुनाया गया। एक युवक की गरीबी पर ‘तरस’ खाकर उसे जुर्माना लिए बगैर छोड़ दिया गया। बाद में तीनों आरोपियों से जुर्माना वसूलकर स्टांप पेपर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

Gangrape fake news viral in kashipur

यह बात कुंडा थाना पुलिस को पता चली तो पुलिस गांव में गई। किशोरी और उसकी मां से बात करने पर उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार कर दिया। बाद में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक महिला उपनिरीक्षक को गांव भेजा।

डॉ. दाते के अनुसार उपनिरीक्षक को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि चार युवकों ने उसे रास्ते में घेरा था। वह दांत से एक के हाथ में काटकर वहां से भाग आई थी। किशोरी की मां ने इस मामले में शिकायत देने या कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

गैंगरेप का मामला संज्ञान में आने पर महिला उपनिरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया। किशोरी और उसकी मां ने गैंगरेप की घटना से इनकार करते हुए युवकों से झगड़़े की बात कही है। तहरीर मांगने पर उन्होंने इससे इनकार कर दिया। -डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी ऊधमसिंहनगर।

मैं स्वयं मौके पर जाकर इस मामले की जानकारी करूंगी। असल मामला क्या है इसका पता लगाया जाएगा। मैं इस मामले को लेकर सीओ और कोतवाल से मिलूंगी।
-अमिता लोहनी, पूर्व उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed