फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape after love affaire in haridwar

प्रेमी ने पार की हैवानियत की हद, शादी के बाद प्रेमिका से दोस्तों संग किया गैंगरेप

Fri, 16 Jun 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 16 Jun 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Gangrape after love affaire in haridwar

एक प्रेमकहानी की इतनी खौफनाक बन जाएगी यह कभी एक मह‌िला ने सोचा भी नहीं था। लेक‌िन उसके साथ जो हुआ उसने मह‌िला को अंदर तक झकझोरकर रख द‌िया। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग की एक महिला के साथ रेलवे रोड स्थित एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने देहरादून से हरिद्वार बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर हवस का शिकार बनाया। हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए मामला रुद्रप्रयाग पुलिस को भेजा जा रहा है।      
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि रुद्रप्रयाग में उसका जेसीबी के ड्राइवर धर्मवीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि धर्मवीर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी नहीं की। महिला ने बताया कि बाद में परिवार ने उसकी शादी कहीं और कर दी। तब से वह देहरादून की एक धर्मशाला में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देकर बुलाया होटल

Gangrape after love affaire in haridwar

महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले धर्मवीर ने फिर उससे संपर्क किया और पुराने फोटो नेट पर डालने की धमकी देकर मिलने लगा। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। जिस पर महिला को उसके पति ने छोड़ दिया।

​ तब से वह फैक्ट्री में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि धर्मवीर ने आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट वायरल करने की धमकी देकर पिछले दिनों उसे हरिद्वार मिलने बुलाया और रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। जहां धर्मवीर और उसके साथी सोनू व ईशान ने उसके साथ दुराचार किया।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को रुद्रप्रयाग में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया है। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए हरिद्वार में गैंगरेप हुआ है। अपराध की शुरूआत रुद्रप्रयाग से हुई है, लिहाजा जीरो एफआईआर में मामला दर्ज कर जांच के लिए रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed