फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape victim beaten by people

कोर्ट से लौट रही गैंगरेप पीड़िता संग मारपीट

Tue, 08 Jul 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 08 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
gang rape victim beaten by people

रुड़की में गैंगरेप पीड़िता को गुनाहगारों के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली। कोर्ट से लौटते वक्त उसके साथ यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


कोर्ट में तारीख से वापस रुड़की लौट रही गैंगरेप पीड़ित महिला से दो लोगों ने खूब मारपीट की।

आरोपियों ने उसे गवाही न देने की धमकी भी दी। महिला का कोर्ट में गैंगरेप का मामला चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून निवासी एक महिला काफी समय से रुड़की क्षेत्र के एक गांव में किराए का मकान लेकर रह रही है।

पिछले साल दर्ज कराया था आरोपियों के खिलाफ केस

gang rape victim beaten by people

गंगनहर कोतवाली के एसआई रणबीर चौहान ने बताया कि पिछले साल महिला ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले के आरोपी जेल में बंद है। इस मामले में तारीख पर महिला रुड़की कोर्ट में आई थी। वापसी के दौरान आरोपी पक्ष के दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।

बताया गया है कि इस मामले में महिला को गवाही न देने के लिए आरोपी पक्ष की तरफ से लोग उस पर दबाव डालने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

gang rape victim beaten by people

विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। यहीं नहीं आरोपियों ने उसे धमकी भी दी।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। एसआई रणबीर चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में संदीप निवासी लंढौरा तथा राजेश निवासी हल्लूमाजरा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

इस घटना से पीड़िता और उसके प‌रिजन सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed