धर्मनगरी में गैंगरेप: पुलिस का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआत में पुलिस गैंगरेप की घटना को झूठी कहानी मान रही थी पर जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ती चली गई जब हकीकत निकलकर सामने आई। दरअसल, पीड़िता ने एक आरोपित का नाम आकाश बताया था बस आकाश की धरपकड़ के बाद कड़ियां जुड़ती चली गई।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
युवती व उसकी सहेली के बयान में विरोधाभास होने पर पुलिस का संदेह गहरा गया था। पुलिस की बात को बल तब मिला था जब पीड़िता के पिता के एक ही आरोपित को नामजद कराया।
पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
एक ही जनपद के होने के नाते आरोपित बताए गए सोनू की पीड़िता के पिता से जान पहचान थी। लेकिन पीड़िता अपने बयान पर अडिग रही।
पीड़िता की बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आकाश नाम के शख्स से अपनी जांच आगे बढ़ाई। गांव में आकाश नाम के आठ दस शख्स थे। पहचान होना मुमकिन नहीं था पर हुलिये के आधार पर पुलिस आकाश को खोजने में सफल रही। आकाश से हुई पूछताछ में एक-एक कर सभी आरोपितों के चेहरे बेनकाब हो गए।
गिरफ्तार चार आरोपियों में एक कक्षा आठ का छात्र
सिडकुल से सटे गांव की युवती के साथ हुए गैंगरेपकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपितों को धर दबोचा जबकि मुख्य आरोपित हत्थे नहीं चढ़ सका। गिरफ्तार आरोपितों में शामिल एक नाबालिग कक्षा आठ का छात्र है। सभी आरोपित गांव रावली महदूद के निवासी है।
पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
सिडकुल के पास स्थित गांव में अपने परिवार के साथ रह रही बिजनौर की युवती को सोमवार को अगवा कर उस समय गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था जब वह अपनी सहेली के संग किराए का मकान देखकर लौट रही थी। पीड़िता ने पांच युवकों पर दुराचार का आरोप मढ़ा था।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
इधर, मामला तब उलझ गया था जब कि पीड़िता के पिता ने एक आरोपित अमित कुमार उर्फ सोनू निवासी पुत्र मानसिंह निवासी गांव जसमौर धामपुर बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
अभी भी फरार है मुख्य आरोपी 'पापा'
तफ्तीश करते हुए पुलिस ने गुरुवार को गैंगरेप में शामिल रहे आकाश पुत्र सतीश, रजनीश पुत्र राजेन्द्र, राहुल पुत्र वेदपाल व एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित विपिन उर्फ पापा अभी तक फरार है।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
कोतवाली प्रभारी भान सिंह ने बताया कि नाबालिग आरोपित गांव के ही एक प्राईवेट स्कूल में अध्यनरत है। विपिन उर्फ पापा फैक्ट्रीकर्मी है जबकि दो आरोपित बेरोजगार हैं और एक भैसा बुग्गी चालक है।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
आरोपितों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। पापा को छोड़कर सभी अविवाहित है। मुख्य आरोपित की धरपकड़ को पुलिस की छापामारी जारी है।
पीड़िता ने शिनाख्त परेड में की पहचान
हरिद्वार, पुलिस ने आरोपितों की शिनाख्त परेड कराई। कोतवाली कैंपस में पीड़िता ने शिनाख्त परेड में सभी की पहचान की। पीड़िता अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची थी।
सोनू को मिला जीवनदान
नामजद किए गए आरोपित अमित उर्फ सोनू को जीवनदान मिल सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान में अमित को क्लीन चिट दी गई।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
कोतवाली प्रभारी भानसिंह ने बताया कि सोनू पर लगे आरोप की अभी जांच चल रही है।