फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in shop

गैंगरेपः दुकान का शटर बंदकर दरिंदों ने लूटी अस्मत

Sun, 16 Feb 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
अमर उजाला, सेलाकुई Updated Sun, 16 Feb 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
gang rape in shop

शनिवार देर रात देहरादून के सेलाकुई में एक महिला से तीन युवकों के बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए दून अस्पताल भिजवाया और एक आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया।

समाचार लिखे जाने तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। करीब 38 वर्षीय महिला शनिवार शाम किसी काम से बाजार आई थी। बाजार में मौजूद महिला के जानने वाले युवक ने उसे एक दुकान में बुलाया।
विज्ञापन


महिला ने पति को घटना की जानकारी दी
दुकान में पहले से ही दो युवक मौजूद थे। युवकों ने दुकान का शटर बंद करके महिला से बलात्कार किया। शाम को घर पहुंचकर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। देर रात तीनों युवकों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed