फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in roorkee, police said teasing.

मनचलों ने किया महिला से गैंगरेप सबूतों के बावजूद पुलिस ने बना दी छेड़छाड़, वीडियो देखिए

Sun, 04 Dec 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कलियर (रुड़की)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कलियर (रुड़की) Updated Sun, 04 Dec 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
gang rape in roorkee, police said teasing.
rape

उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र स्थित शाहजी पीर पर जियारत करने आई एक महिला से गैंगरेप के प्रत्यक्षदर्शी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने के बावजूद कलियर पुलिस ने इसे छेड़छाड़ का मामला बताते हुए क्यों रफादफा कर दिया, यह चर्चा शनिवार को लोगों की जुबान पर थी।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस को मौके पर अभियुक्तों तक पहुंचने के सुराग भी मिले, बावजूद इसके पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इस मसले पर अमर उजाला के सवाल पर थानाध्यक्ष कलियर ने दावा किया कि पीड़िता ने छेड़छाड़ की बात कही और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती थी, लिहाजा उसे उसके घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला तक यह चर्चा पहुंची तो पड़ताल में जो तथ्य सामने आए उसके मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे अब्दाल साहब दरगाह के पास जंगल से एक महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नग्नावस्था में पड़ी थी महिला, शर्ट से बंधे थे हाथ

gang rape in roorkee, police said teasing.
rape

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस पर उर्स की ड्यूटी के लिए पास के खानगाह में ठहरे पुलिसकर्मी और अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे तो एक महिला नग्नावस्था में पड़ी थी। उसके हाथ पीछे शर्ट से बंधे हुए थे, जबकि दो लोग भागते हुए देखे गए। महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी।

इस पर लोगों ने उसके हाथ खोले और कपड़े पहनाने के बाद कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चेतक पुलिसकर्मियों के साथ अन्य लोग पीड़िता को कलियर थाने लाए। थाने में सभी के सामने पीड़िता के बयान लिए गए।

उसने बताया वह प्रत्येक माह नौचंदी जुमेरात पर कलियर आती है। शुक्रवार रात वह जियारत कर लौट रही थी। इसी बीच दो लोग उसे जबरन जंगल की ओर उठा ले गए और हाथ बांधकर दुराचार किया।

आरोपियों का पर्स व आईडी मिली पर कार्रवाई नहीं

gang rape in roorkee, police said teasing.
दरोगा पर जानलेवा हमला - फोटो : demo pic

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि पुलिस को मौके पर एक पर्स मिला था, जिसमें कुछ रुपये और एक पहचान पत्र (आईडी) भी था। पुलिसकर्मियों ने वह आईडी देखा भी। वे आपस में बात कर रहे थे कि यह जरूर अभियुक्तों में से किसी एक का होगा।

घटना के संबंध में जब कलियर थाना प्रभारी मोहन सिंह से पूछा गया तो पहले उन्होंने इसे अफवाह करार दिया, फिर कुरेदने पर कहा कि शुक्रवार रात किसी महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खानगाह में ठहरे पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर गए थे।

बिना तहरीर लिए पीड़िता को भेज दिया घर

gang rape in roorkee, police said teasing.
rape

वहां, मध्यप्रदेश निवासी एक महिला मिली। वह बहुत घबराई हुई थी। उसने छेड़खानी की बात कही थी लेकिन, वह कोई कार्रवाई नहीं चाह रही थी। इसलिए उसे उसके घर के लिए रवाना कर दिया गया।

पर्स मिलने के बाबत सवाल पर थाना प्रभारी ने माना कि मौके से एक पर्स बरामद हुआ है। उसमें 300 रुपये थे, मगर किसी आईडी के मिलने की बात से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed