फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in kashipur.

पंचायत की नजर में गैंगरेप की 'कीमत' पांच लाख

Tue, 10 Mar 2015 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
gang rape in kashipur.

उत्तराखंड में काशीपुर की पैगा चौकी क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को तमंचे के बल पर अगवा कर दो भाइयों ने सामूहिक दुराचार किया। बाद में गांव में हुई पंचायत में समझौते के लिए पांच लाख रुपए की कीमत भी लगा दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह मार्च को पैगा चौकी क्षेत्र के गांव में निवासी छात्रा जानवरों के लिए घास काटने खेत जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच, गांव के ही दो भाइयों महेंद्र और लोकेश तमंचे के बल पर छात्रा को गांव में ही स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास ले गए और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंचायत ने लगाई समझौते के लिए पांच लाख कीमत

gang rape in kashipur.

उधर, गांव में दोनों परिवारों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार गांव में हुई पंचायत में समझौते के लिए पांच लाख रुपए तक की कीमत लगा दी गई है, लेकिन छात्रा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी है।

पुलिस छिपाते रही मामले को

काशीपुर में छात्रा से सामूहिक दुराचार की घटना को पुलिस तीन दिन से छिपाती रही। बताया जा रहा है कि पुलिस स्वयं मामले में समझौते का प्रयास कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस ने घटना के अगले दिन ही गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर मामले को टालने का प्रयास करती रही।

दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
- देवेंद्र पिंचा, एएसपी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed