फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in Corbett national park.

दिल्ली से कार्बेट घूमने आई युवती से दोस्तों ने किया गैंगरेप

Fri, 10 Jul 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Fri, 10 Jul 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
gang rape in Corbett national park.

कार्बेट पार्क घूमने आए दिल्ली के चार युवकों ने अपनी महिला मित्र को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को दिल्ली पहुंचने पर होश आया।

विज्ञापन


युवती ने चारों युवकों के खिलाफ दिल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रामनगर पुलिस को स्थानांतरण किया है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया दिल्ली
पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती ने दिल्ली बिंदासपुर साउथ वेस्ट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी दिल्ली निवासी एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। युवक ने नौकरी का झांसा देकर युवती को दिल्ली बुलाया।

विज्ञापन

रेप के बाद बेहोशी की हालत में ले गए दिल्ली

gang rape in Corbett national park.

30 जून को युवती दिल्ली निवासी आशीष सिंह, छवि राजपूत, आदित्य, सिद्धार्थ के साथ कार्बेट पार्क भ्रमण पर आई।

आरोप है कि यहां एक रिजार्ट में चारों युवकों ने युवती को नशीली दवा खिलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बेहोशी की हालत में ही युवती को अपने साथ दिल्ली ले गए।

दो जुलाई को युवती ने इसकी रिपोर्ट दिल्ली बिंदासपुर साउथ वेस्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामला कार्बेट पार्क का होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मामला रामनगर पुलिस को सौंपा। इसकी जांच अधिकारी श्वेता नेगी को बनाया गया है, जो दिल्ली जाकर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed