{"_id":"16f160defd270687e1440598534b8f83","slug":"gang-of-thieves-active-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में चोरों का गैंग सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून अस्पताल में चोरों का गैंग सक्रिय
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में चोरों का गैंग सक्रिय है। अस्पताल में आई बीमार महिला का चोर ने मोबाइल चुरा लिया। इसकी भनक लगते ही महिला ने शोर कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग निवासी पुष्पा नेगी पत्नी विक्रम सिंह 31 जुलाई को दून अस्पताल आई थी। महिला के अस्पताल में प्रवेश करते ही एक व्यक्ति ने उसके पर्स में हाथ डालकर मोबाइल साफ कर दिया। भनक लगते ही महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही चोर भागने लगा। तो लोगों ने और सुरक्षा गार्ड ने उसे दबोच लिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल बरामद हो गया। आरोपी की पहचान डोईवाला केशवपुरी बस्ती निवासी जितेंद्र भाटिया के रूप में हुई। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों को अड्डा बना
दून अस्पताल परिसर में अक्सर बिना काम के घूमते लोगों की शिकायत पुलिस को मिलती रहती है। यह असामाजिक तत्व वहां चोरी की घटनाएं या टप्पेबाजी करते हैं। सीसीटीवी न होने से इनके हौसले बुलंद रहते हैं। कोतवाल जयमल सिंह नेगी ने बताया चौकी पुलिस को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें