फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   furor in dehradun on wine, firing.

अवैध शराब के कारोबार पर दून में भिडंत, फायरिंग

Fri, 12 Dec 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
furor in dehradun on wine, firing.

राजधानी देहरादून में शराब के अवैध कारोबार पर दो पक्षों में हुई भिड़ंत कांवली रोड पर उपद्रव की सबब बन गई। मारपीट में एक युवक का सिर फोड़ने के बाद आरोपियों के हवाई फायरिंग करने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के बाहर जमकर बवाल किया। एक आरोपी की बाइक फूंक दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया तो महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। युवकों को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को हटाया। तनाव के चलते क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


कांवली रोड स्थित लक्ष्मण पुलिस चौकी के पास वाल्मीकि बस्ती निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गी और अनिल के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। पुलिस की मानें तो अवैध शराब का धंधा इसकी वजह है। बृहस्पतिवार को उनमें मुखबिरी को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अनिल ने अपने दो दोस्तों के साथ जगतार से मारपीट कर दी। लोहे की रॉड लगने से जग्गी का सिर फट गया। इस बीच जग्गी के साथी, परिजन जुटे तो हमलावर देसी तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए।

चौकी के सामने ही फूंक डाली बाइक

furor in dehradun on wine, firing.

परिजन घायल जग्गी को लेकर दून अस्पताल पहुंच गए। इस बीच अफवाह फैल गई कि जग्गी के सिर में गोली लगी है। इसके बाद जग्गी के जानने वाले कई युवक आरोपी अनिल के घर घुस गए। वहां आगजनी की कोशिश की गई, लेकिन लोगों ने उन्हें रोक लिया।

इस पर ये युवक अनिल की बाइक उठाकर लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी पहुंच गए। इन लोगों ने अनिल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसकी बाइक सड़क पर फूंक डाली। चौकी में तैनात जवान भीड़ के आगे बेबस दिखे।

सूचना पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कात्याल, पटेलनगर इंस्पेक्टर पंकज गैरोला, बसंत विहार एसओ प्रदीप चौहान संग मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड भी आ गई, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए भीड़ को वहां से हटा दिया।

इस बीच हमलावर के घर से शराब की कई बोतलें उठाकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे चौकी लाया गया, लेकिन वह सिपाही को धक्का देकर भाग लिया। पुलिस उसके पीछे दौड़ी तो गली में भगदड़ मच गई।

ह‌िरासत से की छुड़ाने की कोश‌िश

furor in dehradun on wine, firing.

वह तो हाथ नहीं आया, लेकिन पुलिस ने झगड़े के आरोप में दो अन्य युवकों को उठा लिया। बाद में इनमें से एक युवक के पक्ष में एकत्र हुई महिलाओं ने चौकी में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का कहना था कि यह युवक बीमार है और झगड़े में वह शामिल नहीं था। महिलाओं ने जाम लगाने के साथ पुलिस से धक्कामुक्की की। पुलिस हिरासत से उसे छुड़ाने की कोशिश भी हुई।

सख्ती के बीच जैसे-तैसे पुलिस दोनों युवकों को चौकी से निकालने में कामयाब हो सकी। शाम चार बजे तक यह हंगामा चलता रहा।

दून अस्पताल में भर्ती घायल जगतार सिंह की तरफ से अनिल और दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि एसपी सिटी अजय सिंह ने फायरिंग होने से इंकार किया है। उन्होंने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed