{"_id":"3c05adad298e838031dc71482988e992","slug":"fraud-with-old-age-couple-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के बुजुर्ग दंपत्ति संग बड़ी ठगी, हड़पे 44 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार के बुजुर्ग दंपत्ति संग बड़ी ठगी, हड़पे 44 लाख
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हरिद्वार की एक बुजुर्ग दंपत्ति से बीमा पॉलिसी के नाम पर 44 लाख रुपए ठग लिए गए। दंपत्ति ने सेवानिवृत्ति के बाद मिली रकम भी पॉलिसी में निवेश कर दी थी। फ्रॉड का पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इस मामले में साइबर थाने को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
हरिद्वार की बुजुर्ग दंपत्ति ने आला अफसरों के जरिए साइबर थाने के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि किसी जालसाज ने एक कंपनी का अधिकारी बताकर उन्हें बीमा पालिसी का झांसा दिया। पॉलिसी में दिए गए प्रलोभन में आकर उन्होंने करीब 44 लाख रुपए का निवेश कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद शक होने पर संबंधित कंपनी से संपर्क साधा गया तो पता चला कि उनके नाम से कोई पॉलिसी नहीं हुई है। यह सुनकर दंपत्ति के होश उड़ गए। हालांकि साइबर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश भर में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बीमा पॉलिसी, लाटरी, नौकरी, विदेश भेजने, एटीएम कार्ड का गोपनीय कोड जानकर लोगों को ठगा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि लालच के फेर में आकर शिक्षित सबसे ज्यादा उनका शिकार बन रहे हैं।