फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in bank

कंप्यूटर की 'सुस्ती', 3 मिनट में उड़ाए 1 करोड़ 18 लाख

Mon, 04 Aug 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 04 Aug 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
fraud in bank

ऐसा फिल्मों में ही होता है जब असंभव सी दिखने वाली चोरी को चोर आसानी से कर लेता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की नई टिहरी में आया है।

विज्ञापन


यहां कैशियर कंप्यूटर की सुस्ती को मात देते हुए केवल तीन मिनट में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम पर हाथ साफ कर लिए।

मामला उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक नई टिहरी शाखा का है। यहां के कैशियर ने कनिष्ठ शाखा प्रबंधक की आईडी से फर्जी तरीके से एक करोड़ 18 लाख 11 हजार रुपए उड़ा लिए।
विज्ञापन


बैंक की मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने पर यह मामला पकड़ में आया है। महाप्रबंधक कैशियर को निलंबित कर कीर्तिनगर शाखा से अटैच कर दिया है। कनिष्ठ शाखा प्रबंधक ने कैशियर के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम लॉग आउट होने में लगते हैं 4 मिनट

fraud in bank

जिला सहकारी बैंक की नई टिहरी शाखा में 20 जून को दोपहर लंच के वक्त कैशियर पूरण सिंह रौथाण ने कनिष्ठ शाखा प्रबंधक सौरभ बधानी की बैंक आईडी का प्रयोग करते हुए दो बजकर 7 मिनट पर 37 लाख 6 हजार, दो बजकर 9 मिनट पर 37 लाख 6 हजार, दो बजकर 10 मिनट पर 37 लाख 6 हजार कुल एक करोड़ 18 लाख 11 हजार निकाल डाले।

उस वक्त कनिष्ठ मैनेजर, दोनों सहायक कैशियर सुमन सैलानी व आशा कश्यप, गार्ड भोजन के लिए घर गए हुए थे। बैंक अधिकारियों के अनुसार कोई भी आईडी तीन से चार मिनट तक लॉगिन रहती है।

बैंक स्टाफ जब तक वापस आया, तब तक कैशियर आईडी लॉग-आउट कर चुका था, जिससे अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग पाई।

शाखा प्रबंधक की आईडी से किया ट्रांसफर

fraud in bank

30 जून को कैशियर का कीर्तिनगर ब्लॉक की बड़ियारगढ़ शाखा में प्रभारी शाखा प्रबंधक पद पर स्थानांतरण हो गया था।

इसी बीच 25 जुलाई को बैंक ने मासिक रिपोर्ट तैयार की तो धनराशि का मिलान नहीं होने पर पता चला कि कैशियर ने कनिष्ठ शाखा प्रबंधक की आईडी से यह धनराशि निकाली है। अगले दिन बैंक प्रबंधक ने महाप्रबंधक को रिपोर्ट सौंपी।

जीएम रमेश कुमार ने बडियारगढ़ के प्रभारी शाखा प्रबंधक पूरण सिंह रौथाण को निलंबित कर कीर्तिनगर शाखा से अटैच कर दिया।

जीएम ने बड़ियारगढ़ शाखा में भी रौथाण के कार्यों की जांच शुरू कर दी है।

कैशियर ने जुर्म स्वीकारा

fraud in bank

31 जुलाई को कैशियर रौथाण ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को एक शपथ पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने सात से 10 दिन के भीतर धनराशि जमा करने की बात कही है।

हालांकि अभी तक कुछ भी धनराशि जमा नहीं हुई है। बताया जा रहा कि यह राशि उन्होंने दिल्ली में प्रॉपर्टी पर लगाई है।

कनिष्ठ शाखा प्रबंधक सौरभ बधानी की ओर से कैशियर के खिलाफ थाने में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गबन के इस मामले की बैंक के स्तर पर जांच चल रही है। कहीं पूर्व में भी तो ऐसा नहीं हुआ है। यह भी देखा जा रहा है। पुलिस भी जांच कर रही है। आईटी एक्सपर्ट भी मंगाया गया है। गबन की गई धनराशि की वसूली नहीं होने पर आरोपी कर्मी के घर की कु र्की की जाएगी।
-रजनीकांत सुरीरा, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed