फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four boys misdoing with five year old kid

खेल-खेल में पांच लड़के एक साल से कर रहे थे बच्चे के साथ हैवानियत, मामला खुला तो मचा कोहराम

Wed, 06 Jun 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
four boys misdoing with five year old kid
child abuse

राजधानी देहरादून में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच लड़कों द्वारा एक मासूम के कुकर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


खेल-खेल में एक साल से पांच लड़के एक मासूम के साथ कुकर्म करते रहे और घरवालों को खबर तक नहीं लगी। 
 

जानकारी के मुताबिक देहरादून की लक्खीबाग थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। मंगलवार को जब मासूम के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

 

परिजनों का आरोप है कि पांच लड़के एक साल से उनके बच्चे के साथ कुकर्म कर रहे थे। कुकर्म के आरोप में पांच लड़कों को पुलिस को सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मामले को लेकर एसएसपी ऑफिस में गूंज संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण 

four boys misdoing with five year old kid
गिरफ्तार
वहीं सोमवार को रुड़की के पिरान कलियर में नाबालिग के साथ महीनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया है।

पिछले माह कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि गांव का एक व्यक्ति उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इमलीखेड़ा निवासी ब्रिजेश उर्फ बॉबी के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

तभी से पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ रहा था। दो दिन पहले आरोपी ब्रिजेश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed