फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest department employee free Tortoise Smuggler

वन कर्मियों ने मिलीभगत कर छोड़े कछुआ तस्कर

Thu, 30 Jun 2016 12:01 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 30 Jun 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
forest department employee free Tortoise Smuggler
- फोटो : demo

टांडा रेंज में वनकर्मियों ने मिलीभगत कर कथित तौर पर कछुआ तस्करों को छोड़ दिया था। यह बात विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया साबित हुई है। जांच अधिकारी ने मामले में आगे गैर विभागीय उच्चस्तरीय जांच कराने की भी संस्तुति की है।

विज्ञापन


11 अप्रैल को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में अप्रैल में कछुआ तस्करों को गूलरभोज मोड़ पर पकड़ने और बाद में ‘बड़ी डील’ के बाद छोड़ने की चर्चा उड़ी थी। मामले में पुलिस के इंटेलीजेंस के उच्चाधिकारी ने मामले में तस्करों को छोड़ने संबंधी पत्र प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव को लिखा।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जांच एसडीओ बीएस निषाद को सौंपी गई। कई दिनों से चल रही जांच पूरी हो गई है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में वन कर्मियों की भूमिका मिली है। इसमें वन दरोगा, फारेस्ट गार्ड आदि शामिल है। जांच में कहा गया है कि जो घटना की बात कही जा रही है वह पूर्णत: सत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मामले से जुड़े संबंधित किसी भी पक्ष ने मामले में बयान नहीं दिया है। ऐसे में मामले की दूसरी जांच एजेंसियों से जांच करानी चाहिए। जांच रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी सनातन को दी गई है। जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है। ऐसे में वन दरोगा कैलास तिवारी, वन रक्षक संदीप सूंठा और अंकित जायसवाल पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।


तरणताल की जांच लटकी
तरणताल में तीन जून को एक प्रशिक्षु तैराक की डूबने से मौत हो गई थी। शासन ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी। रिपोर्ट को जल्द भेजने को कहा गया था। पर यह जांच बयानों के कारण लटकी हुई है। जांच कर्ता सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह का कहना है कि घटना से जुड़े सभी लोगों के बयान हो चुके हैं। करीब सभी काम पूरे हो गए हैं। केवल युवक का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर का बयान लिया जाना है। यह बयान लेकर जल्द ही जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed