{"_id":"f92535d98b590d87c6360426efe1495f","slug":"for-arrest-stunt-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में स्टंट बाइकर्स की अब खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून में स्टंट बाइकर्स की अब खैर नहीं
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हर थाना और चौकी में अब एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बन गया है। यह स्कॉड अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रवी स्टंट बाइकर्स पर नजर रखेगा। सीसी कैमरों से फुटेज तैयार की जाएगी। शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस के जवान सादी वर्दी में गश्त करेंगे।
विज्ञापन
चौकी प्रभारियों के साथ बैठक
दिल्ली में एक स्टंट बाइकर के पुलिस की गोली का शिकार होने के बाद अमर उजाला ने 31 जून के अंक में दून में भी खुलेआम हो रही स्टंट बाइकिंग का मुद्दा उठाया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी केवल खुराना ने मंगलवार को सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में एसएसपी ने थाना और चौकी में एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बनाने का निर्देश दिया। इस टीम में एक बाइकर होगा, जो जरूरत पढ़ने पर स्टंट बाइकर्स का पीछा करेगा। वहीं हर चौकी क्षेत्र में जो स्टंट बाइकर पहले पकड़े जा चुके हैं, वे अब पुलिस के लिए मुखबिरी करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, साइबर एक्सपर्ट टीम यू-ट्यूब पर भी नजर रखेगी। क्योंकि कई स्टंट बाइकर्स ने स्टंट करते वक्त अपना वीडियो फुटेज बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया एक हफ्ते में पूरा स्कॉड तैयार हो जाएगा।
क्या करेगा स्कॉड
- पुराने बाइकर्स को बनाएगा मुखबिर
- सीसी कैमरों से रखी जाएगी नजर
- पुलिस के बाइकर भी करेंगे पीछा
- मॉडिफाइड बाइकों को ब्यौरा होगा थाने में दर्ज
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें