फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing on property dealer house.

प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची बेटी

Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
सार

फायरिंग में प्रापर्टी डीलर की बेटी गोली से बाल-बाल बच गई।
पुलिस ने हमलावर को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
फायरिंग के वक्त परमजीत की बेटी रसोई में काम कर रही थी।

विज्ञापन
firing on property dealer house.
फायर‌िंग - फोटो : demo

विस्तार

राजधानी दून में प्रापर्टी विवाद में शनिवार देर रात एक डीलर के आवास पर फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उसकी बेटी गोली से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डालनवाला के राजपुर रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह का प्रापर्टी के साथ बायो विज्ञान उद्योग का भी काम  है। सिंह ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि एक प्रापर्टी विवाद में बंटी उर्फ आकाश दीप ने उसके आवास पर आकर फायरिंग की है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि तीन गोली चलाने की बात सामने आई है। एक गोली तो बाहरी दीवार में लगी है, जबकि दूसरी गोली शीशा तोड़कर रसोई में लगी है। उस समय परमजीत की बेटी रसोई में काम कर रही थी। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले करता रहा इनकार, सीसीटीवी ने खोला राज

firing on property dealer house.
सीसीटीवी - फोटो : demo

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में ही आरोपी बंटी को हिरासत में ले लिया गया। पहले तो वह इनकार करता रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हमलावर कार से आया था। लाइसेंसी रिवाल्वर से भी फायरिंग की पुष्टि हुई। सख्ती करने पर आरोपी ने फायरिंग की बात स्वीकार कर ली।

एसपी ने बताया कि एक प्रापर्टी का बैनामा न कराने को लेकर विवाद है। रविवार को हमलावर तीन बार परमजीत के आवास पर गया था, लेकिन वह नहीं मिल पाया था।

लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर उसे निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है एसएसपी ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ने पर कोतवाली के कार्यवाह प्रभारी नत्थीलाल उनियाल, उप निरीक्षक अनिल चौहान, कांस्टेबल राजीव और सुरेन्द्र को सम्मानित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed