ईदगाह की जमीन को लेकर चली गोलियां, दस घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में लक्सर के खेडीखुर्द गांव में ईदगाह की भूमि कब्जाने की सूचना पर सोमवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पचास राउंड से अधिक फायर किए गए।
जिस कारण दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
संबधित भूमि पर फिलहाल किसी भी तरह का काम करने पर रोक लगा दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
गांव में अफवाह फैली और हो गया हंगामा
खेड़ीखुर्द में ईदगाह की करीब डेढ़ बीघा भूमि खाली पड़ी है। इसके बगल में गांव के ही नूरहसन का खेत है।
सोमवार की सुबह गांव में अफवाह फैली कि नूरहसन ने ईदगाह की करीब आधा बीघा भूमि कब्जा ली है और वह वहां फसल बोने की तैयारी में है।
इस पर थोड़ी देर में सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर जमा हो गए और खेत पर काम कर रहे नूरहसन तथा उसके पक्ष के अन्य लोगों को घेर लिया।
मामला बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग भी जमा हो गए ओर दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे।
लाईसेंसी एवं अवैध हथियार लेकर पहुंचे लोग
थोड़ी देर में ही कई लोग लाईसेंसी एवं अवैध हथियार भी निकाल लाए और एक दूसरे पर फायरिंग शुरु कर दी। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही सीओ मनोज कत्याल और कोतवाल वीसीएस गुसाईं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हेंने स्थिति को संभाला।
संघर्ष में एक पक्ष की ओर से नूरहसन, उसका भाई याद हुसैन, जहीर अहमद तथा महबूब एवं दूसरे पक्ष की ओर से कामिल, शकूर, आदिल, लाखा तथा तौफिक घायल हो गए।
जिन्हें लक्सर के सरकारी अस्पताल लाया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से करीब पैंतीस लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच कर रहे है।
एसडीएम ने बैठाई जांच
लक्सर, जमीन को लेकर हुए संघर्ष के बाद राजस्व प्रशासन भी हरकत में आ गया।
एसडीएम मायादत्त जोशी ने पूरी जमीन पैमाईश के निर्देश दिए है। उन्होंने फिलहाल जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है तथा लेखपाल से रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
नेताजी भी रहे सक्रिय
लक्सर, संषर्घ के बाद पुलिस पर दबाव डालने के लिए राजनैतिक दलों के नेताओं के फोन भी घनघनाते रहे।
कोई किसी पक्ष की पैरवी में जुटा था पर, पुलिस अधिकारियों ने बिना पक्षपात किए कार्रवाई करने की बातकर किसी की नहीं सुनी।
ईंट डालने आया इस्लाम भी बना शिकार
लक्सर, ईदगाह की भूमि पर कराई जा रही बाउंड्रीवॉल के लिए लंढौरा से ईंटे लेकर आया ढंढेरा निवासी इस्लाम भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुआ।
ग्रामीणों ने बुरी तरह इस्लाम को पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीरवस्था में उसे रुड़की के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है।