फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing on dehradun-delhi shatabdi express.

दून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर फायरिंग, मचा हड़कंप

Mon, 16 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 16 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
firing on dehradun-delhi shatabdi express.

देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर रविवार की शाम रुड़की के जौरासी गांव के समीप फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन फायरिंग से हड़कंप मच गया। कोच के शीशे टूट गए।

विज्ञापन


पुलिस ने एक कोच से बुलेट भी बरामद किया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन पुलिस इसे भारत-पाक क्रिकेट मैच के परिणाम से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है।
विज्ञापन


देहरादून से चलकर दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 6.56 बजे रुड़की क्षेत्र के जौरासी गांव के पास पहुंची। सिग्नल डाउन होने का संकेत मिलने पर गाड़ी दो मिनट के लिए यहां रोका गया। 6.58 पर गाड़ी यहां से रवाना हो गई। इसी दौरान किसी ने अचानक ही कोच सी-3 पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक गोली चलाए जाने से यात्री घबरा गए। उन्होंने तुरंत ही मामले की जानकारी टीसी और गार्ड को दी। इसके बाद दिल्ली के लिए ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

कोच के शीशे टूटे, पुलिस को मिला बुलेट

firing on dehradun-delhi shatabdi express.

रुड़की रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवानों ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सरेशाम हुई इस वारदात से अधिकारी हतप्रभ रह गए।

एसओ जीआरपी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फायरिंग करने वालों और फायरिंग करने के कारण का कुछ पता नही चल पाया है।

पुलिस इसे भारत-पाक के बीच हुए क्रिकेट मैच के परिणाम की प्रतिक्रिया से जोड़कर देख रही है। किसी काम से गाजियाबाद गए सीओ जीआरपी गिरीश चंद टम्टा ने गाजियाबाद में ट्रेन के रुकने पर वहां मामले की पड़ताल की।

एसपी जीआरपी अनंत शंकर टांकवाले ने बताया कि सहारनपुर में जब ट्रेन रुकी तो सी-3 कोच से एक बुलेट बरामद हुआ। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। रेलवे के दिल्ली मुख्यालय से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed