{"_id":"5997ecfe4f1c1b357f8b48d8","slug":"fir-against-group-admin-of-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म को लेकर वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ग्रुप एडमिन के खिलाफ FIR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म को लेकर वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ग्रुप एडमिन के खिलाफ FIR
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉट्सऐप ग्रुप पर धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कोतवाली पुलिस ने खेड़ा निवासी ग्रुप एडमिन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टिप्पणी को दूसरे ग्रुपों में वायरल करने वालों को भी चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
कुछ समय पूर्व खेड़ा क्षेत्र निवासी किशन राठौर ने खेड़ा एकता नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। कुछ दिन पहले उसने धार्मिक भावना को आहत करने वाली टिप्पणी ग्रुप में पोस्ट कर दी थी। इस पर आपत्ति जताते हुए वार्ड नंबर पांच खेड़ा निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र हाजी छुट्टन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी से कुछ लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल तुषार बोरा ने ग्रुप एडमिन किशन राठौर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकरीद के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन