बैंक की लाइन में बीच से घुसा तो कर दिया चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से नकदी निकालने को लेकर लाइन में लगने पर हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए पास के निजी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
घटनाक्रम के अनुसार लहबोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पैसा निकालने को लेकर लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान कुमराड़ी निवासी सलमान पुत्र इमरान बीच में लाइन में लगने लगा। पहले से लाइन में लगे एक युवक ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी।
इसी दौरान युवक ने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
नोटबंदी का 36 वां दिन भी भारी
नोटबंदी के छत्तीस दिन गुजर जाने के बाद भी देहात के बैंकों में ग्रामीणों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में खासतौर से मंगलवार को तीन दिन बाद बैंक खुलने पर बैंकों में उपभोक्तओं की भीड़ उमड़ी। इससे लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में पीएनबी की शाखा में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी लाइन लगी रही। घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को नकदी नसीब नहीं हो सकी। वहीं खानपुर गांव में भी पीएनबी की शाखा में तड़के से ही किसानों और ग्रामीणों की लंबी लाइनें लगी रही। क्षेत्र के कुलदीप, लालसिंह, नरेश, रोहित आदि का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंकों में भी नकदी का संकट बना हुआ है।