फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between student group in garhwal university.

फेसबुक के कमेंट पर गढ़वाल विवि में बवाल, चले लात-घूंसे

Sat, 18 Jul 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Sat, 18 Jul 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
fight between student group in garhwal university.

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही माहौल गरमाने लगा है। कैंपस वैटेज व पीजी में सीट बढ़ाने का श्रेय लेने की होड़ में शुक्रवार को परिसर में दो छात्र संगठनों में जमकर लात घूंसे चले। मामला फेसबुक पर किसी समर्थक की ओर से पीजी में सीटें बढ़ाने को लेकर किए गए कमेंट पर बिगड़ा।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि में अगस्त माह में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए सभी छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। श्रेय लेने की होड़ के चलते अक्सर छात्रों गुटों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को बिड़ला परिसर में मुख्य गेट के समीप दो छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों छात्र अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


दोनों छात्रों के भिड़ने की सूचना पर अन्य छात्र भी इसमें शामिल हो गए। दोनों गुटों में काफी देर तक जमकर लात घूंसे चले।

फेसबुक के एक कमेंट से ब‌िगड़ी बात

fight between student group in garhwal university.

बताया जा रहा है कि मामला फेसबुक पर कमेंट करने से बिगड़ा। मारपीट का मुख्य कारण कैंपस वैटेज व पीजी में सीटें बढ़ाने के श्रेय लेने को बताया जा रहा है। विवि के मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने कहा कि छात्रों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ। मारपीट की घटना को लेकर विवि प्रशासन ने साफ इनकार किया है।

एक ही संगठन के हैं दोनों गुट
आपस में भिड़ने वाले दोनों छात्र गुट एक ही राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं। एक गुट भाजपा के एक बड़े नेता का करीबी माना जाता है। यह मामला देहरादून तक पहुंच गया है। दोनों गुटों के भिड़ने से पुलिस भी खासे दबाव में है। मामला अधिक न बढे़ इसलिए शुक्रवार को पुलिस छात्र नेताओं के पीछे ही घूमती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed