{"_id":"09748c7b0c781852dee25815c0e12ada","slug":"feeding-poison-to-kidnap-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर पिलाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर पिलाया जहर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रिस्पना पुल से अगवा की गई महिला को जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद डोईवाला क्षेत्र में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। कारगी निवासी आशा (32) नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करती है। आरोप है कि सोमवार पूर्वाह्रन कार में आए चार नकाबपोशों ने रिस्पना पुल के पास उसे जबरन कार में खींच लिया।
विज्ञापन
डोईवाला क्षेत्र में मणिमंदिर परिसर के पास जहरीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक गए। होश खोने से पहले महिला सिटी बस से जैसे-तैसे घर पहुंच गई। बेसुध हालत में परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपों की पड़ताल की जा रही है। महिला विवाद के बाद पति से अलग रह रही है। कोर्ट में उनका केस भी विचाराधीन है।