फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped his daughter in haldwani.

पत्नी से नाराज बाप ने दो साल की बेटी संग की हैवानियत

Mon, 16 Feb 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 16 Feb 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter in haldwani.

हल्द्वानी जिले के बनभूल पुरा में हुई शर्मनाक घटना को बच्ची के बाप ने ही अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के कड़ा रुख अपनाने पर हैवान बाप ने यह सच उगल दिया। बताया कि उसने दारू के नशे में बेटी के साथ दरिंदगी की थी, जबकि रात में पिता ने अपने दोस्त पर दरिंदगी का आरोप लगाया था। पुलिस ने बाप के साथ उसके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है।

दोस्त का कहना है कि वह शराब पीने के बाद घर चला गया था, लेकिन पुलिस उसके बयान पर संदेह जता रही है। वहीं, घटना का खुलासा होने पर पत्नी ने आरोपी पति से नाता तोड़ दिया। बरेली रोड स्थित घर में शनिवार रात दो साल की मासूम से रेप हुआ था।
विज्ञापन


घटना के बाद मासूम का बाप घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने देर रात छापा मारकर बाप और उसके दोस्त को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मासूम के बाप ने बताया कि रात में वह अपने दोस्त डंपर चालक बैलपड़ाव निवासी रवि के साथ शराब पी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद कबूला जुर्म

father raped his daughter in haldwani.

इस बीच दोस्त ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सख्ती की तो बाप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि शाम के समय उसका पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई। इसी कारण उसने दोस्त के साथ शराब पी।

आरोपी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला है, लेकिन सात सालों से हल्द्वानी में रहकर डंपर चलाता है। उसके दो बेटों के बाद एक बेटी पैदा हुई थी। इधर, रवि का कहना था कि वह शराब पीने के बाद घर चला गया था।

उसने दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं किया। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के मुताबिक मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ धारा 376(2), च, झ 5 एम/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजकीय महिला अस्पताल से भी मासूम की रिपोर्ट मांगी है।

छह माह पहले हुई थी दोस्ती
रवि का कहना था कि उसकी दोस्ती छह माह पहले हुई थी। चूंकि रवि को शनिवार को उसके डंपर मालिक ने पैसा दिया था, लेकिन उसके दोस्त को पैसा नहीं मिला था। रवि का कहना था कि बार में जाने पर पैसे अधिक लग सकते थे, इसी कारण दोनों ने घर में दारू पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed