सगा बाप कर रहा था बेटी से दुराचार, सहेली से बोली तो सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र की एक किशोरी से उसका पिता बीते दो साल से दुराचार कर रहा था। मां की शिकायत पर गुजरात में कार्यरत पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। घटना स्थल यहां का होने के कारण गुजरात पुलिस ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को प्राथमिकी की सत्यप्रतियां भेजी हैं।
कस्बे से लगे एक गांव की 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता पर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। किशोरी द्वारा अपनी सहेली को बताने पर घटना की जानकारी हुई।
सहेली द्वारा अपने परिजनों को जानकारी देने उसके परिजन किशोरी के घर गए, जहां किशोरी की मां ने सारी आपबीती सुनाई।
डिफेंस सिक्योरिटी कोर में तैनात है पिता
आरोपी पिता मोहन चंद सेना से सेवानिवृत्ति के बाद गुजरात के जामनगर में सेना की ही डिफेंस सिक्योरिटी कोर में कार्यरत है। पीड़ित की मां ने गुजरात जाकर कंपनी कमांडर को पिता के कुकर्मों की जानकारी दी, जिसके आधार पर कंपनी कमांडर ने मामला गुजरात पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पॉक्सो और बलात्कार की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर दी है।
घटना स्थल यहां होने के कारण गुजरात पुलिस ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को जांच के लिए एफआईआर और तहरीर की सत्यप्रतियां भेजी हैं। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।