फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father rape with minor daughter

नाबालिग ने महिला डॉक्टर को सुनाई आपबीती, 'पिता रोज करते हैं मेरा रेप, बचा लो नहीं तो जान दे दूंगी'

Tue, 05 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 05 Sep 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
father rape with minor daughter
minor rape

नाबालिग लड़की अस्पताल पहुंची। पहले तो पुरुष डॉक्टर के सामने चुप रही। फिर जब महिला डाक्टर आई तो फूट-फूटकर रोने लगी। बताया कि उसके पिता रोजाना उसके साथ रेप करते हैं। यह भी कहा कि बचा लो नहीं तो जान दे दूंगी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को नाबालिग क्षेत्र के एक अस्पताल में पहुंची। यहां पहले वह पुरुष डाक्टर के पास गई। जब काफी देर तक उसने डाक्टर को कुछ नहीं बताया तो पूछने पर उसने अपनी समस्या महिला डाक्टर को ही बताने की बात कही। इस पर डाक्टर उसे महिला डाक्टर के पास लेकर गया।
विज्ञापन


लड़की ने महिला डाक्टर को बताया कि उसका पिता चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस पर महिला डाक्टर ने नाबालिग से उसकी मांग को बुलाकर लाने को कहा। तब उसने बताया कि उसके साथ दुराचार की बात परिवार के लोग ही नहीं बल्कि आसपड़ोस के लोग भी जानते हैं, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी पर घर वापस नहीं जाएगी। नाबालिग की इस बात पर महिला डाक्टर उसे एसडीएम नुपुर वर्मा के पास ले गईं। एसडीएम नुपुर वर्मा ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। नाबालिग किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed