तमंचे की नोंक पर युवक से लूट, आगे की कहानी उड़ा देगी होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी के बाद एक कोने में रुपये गिन रहे युवक पर तीन बदमाश टूट पड़ें। वे उसे लूटने के इरादे से आए थे। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। यह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
नई बस्ती निवासी युवक गंगनहर कोतवाली पहुंचा। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी थी। शादी समारोह के संपन्न होने पर वह थकान मिटाने के लिए सोलानी संगम पार्क में पहुंच गया। उसने एक शराब का क्वार्टर भी लिया था।
पार्क में लगी बैंच पर वह बैठ गया। उसके बाद जेब में रखे रुपये गिनने लगा। उसी दौरान तीन युवक वहां आए और युवक के सिर तमंचा रख रुपये लूट लिए। उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया।
सच्चाई जानने के बाद पुलिस ने युवक को फटकारा
धक्का मुक्की के दौरान एक बदमाश को चाकू लग गया और वह गंगनहर में गिर गया। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। मामला सिविल लाइंस कोतवाली का होने के कारण गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को घटना बताई।
पुलिस युवक को लेकर घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन वहां जाने पर पुलिस को कहानी में झोल लगा। इस पर पुलिस ने उसे फटकार लगाई तो युवक ने बताया कि वह झूठ बोल रहा है। उसके मामा के साथ उसकी लड़ाई हुई है।
सुबह के समय युवक परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने युवक को फटकार लगाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।