फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake information of bomb in IMA dehradun.

बच्चे को बचाने के लिए शराबी ने IMA में रखा 'बम', हड़कंप

Tue, 14 Jul 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jul 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
fake information of bomb in IMA dehradun.

देहरादून स्थित आईएमए के साउथ कैफे में बम की खबर ने पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए। एसएसपी की अगुवाई में पूरे परिसर में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


पूरी तसल्ली के बाद कंट्रोल रूम में फोन करने वाले को उठाया गया तो वह शराब के नशे में धुत मिला। काफी माथापच्ची के बाद वह कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस अब उसका नशा उतरने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सोमवार रात नौ बजे के करीब नयागांव के अनिल कुमार (41) ने फोन किया कि कुछ लोगों ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया था। इसी दबाव में वह आईएमए के साउथ कैफे में आपत्तिजनक वस्तु (बम) रखकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग सीएम का नंबर पूछ रहे हैं। इस सूचना से हड़कंप मच गया। एसएसपी पुष्पक ज्योति, एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कत्याल कैंट, प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन, बसंत विहार थाना पुलिस को लेकर आईएमए पहुंच गए। इसी बीच बम निरोधक दस्ता भी आ गया।

आईएमए के अधिकारी भी सूचना पाकर दंग रह गए। करीब डेढ़ घंटे तक साउथ कैफे और आसपास के परिसर में सर्च आपरेशन चलाया गया। पूरी तसल्ली के बाद कॉल करने वाले की तलाश शुरू हुई। एसपी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापे मारकर फोन करने वाले अनिल निवासी नयागांव को उठा लिया। वह पूरी तरह नशे में था। आईएमए परिसर लाकर उससे पूछताछ की गई।

खुद को बता रहा देशभक्त

fake information of bomb in IMA dehradun.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि आरोपी नशे में होने के कारण कुछ नहीं बता पा रहा है। फिलहाल पूरा मामला लिखापढ़ी में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। नशा कम होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उसकी सूचना मिथ्या और निराधार पाई गई।

नशे में धुत आरोपी अनर्गल ढंग से बात कर रहा है। कभी वह अपना नाम अनिल तो कभी सुनील बता रहा है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के बारे में सवाल किए जाने पर वह खुद को देशभक्त बताने लगा। अपहरण और बम की बात को भी वह झुठलाता रहा।

आईएमए के कैफे में काम करता है

फोन करने वाला अनिल मूल रुप से गढ़वाल का रहने वाला है। काफी समय से वह शहर में किराए पर रह रहा है। आईएमए के साउथ कैफे में अनिल कुक का काम करता है, इस कारण उसके पास आईएमए का दिया गया पास भी है।

पत्नी से चला रहा विवाद

आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। हेल्प लाइन में दोनों की काउंसिलिंग चल रही है। अत्यधिक शराब की वजह से ही उनके रिश्तों में दरार आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed