फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake currency of 50 and 20.

सावधान! मार्केट में आए 50 और 20 के नकली नोट, दो दबोचे

Sun, 13 Nov 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 13 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
fake currency of 50 and 20.
arrest - फोटो : demo pic

बड़े नोट बंद होने से बाजार में हुई छोटे नोटों की किल्लत का फायदा उठाने के लिए पचास व बीस के नकली नोट चलाने आए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से रंगीन फोटो स्टेट से तैयार किए गए 4200 रुपये के जाली नोट मिले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली पुलिस को शनिवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग कस्बे के पुरकाजी बस स्टैंड पर नकली नोटों के साथ घूम रहे हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक तस्लीम अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देख एक आरोपी ने बीस व पचास रुपये के नकली नोटों को फेंक दिया, लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

रंगीन फोटो कॉपी मशीन से बन रहे छोटे नोट

fake currency of 50 and 20.
बड़े नोट बंद होने के बाद मार्केट में छोटे नोटों की मांग

कोतवाल राकेश कुमार गुसांई ने बताया कि दोनों के पास से 42 सौ रुपये के पचास और बीस के नोटों की रंगीन फोटो क़ॉपी मिली है, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि कालेधन और नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने पांच सौ व एक हजार के नोट प्रतिबंधित कर दिए है। इसके चलते बाजार में छोटे नोटों की मांग बढ़ गई है और जालसाज अब रंगीन फोटो कापी मशीन से छोटे नोट तैयार करने को सक्रिए हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed