फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facebook Chat youth marder

फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान

Sat, 09 Nov 2013 09:10 PM IST
अमर उजाला,रुड़की
अमर उजाला,रुड़की Updated Sat, 09 Nov 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
facebook Chat youth marder

उत्तराखंड के रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फेसबुक के चक्कर में एक युवक को जान गवानी पड़ी। लापता छात्र का शव मिलने से भड़के परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए गंगनहर कोतवाली इंचार्ज के साथ धक्का मुक्की भी की।

विज्ञापन


छह अक्टूबर को गायब हो गया था अंशुल
एसपी देहात ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भीड़ को शांत किया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी किराना की दुकान करने वाले राकेश मित्तल का 18 साल का बेटा अंशुल मित्तल छह अक्तूबर को लापता हो गया था। इससे पहले दोस्तों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तक छीन लिया था।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इसी रात रेलवे पुलिस को पीरबाबा कालोनी के पास रेलवे ट्रैक से अंशुल का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला, लेकिन दो दिन तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सात नवंबर को अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। अंशुल की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयासों से परिजन संतुष्ट नहीं थे। शनिवार सुबह राकेश मित्तल ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव की पुत्र अंशुल के रुप में शिनाख्त की तो परिजनों और उनके रिश्तेदारों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि उनकी आशंका के बावजूद पुलिस ने एक बार सांठगांठ कर आरोपियों को छोड़ दिया था। दूसरी बार दबाव में हिरासत में तो ले लिया, लेकिन उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की।

पुलिस से खफा परिजनों ने गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ धक्का मुक्की तक की। इसी बीच एसपी देहात अजय सिंह, सीओ मंगलौर जेबी पांडेय सिविल लाइन पुलिस को लेकर अस्पताल आए। एसपी ने पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शांत हो सके।


दोस्त की बहन से चेटिंग करने पर हो चुकी थी मारपीट

एसपी ने बताया कि छात्र के अपहरण का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया है। उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हत्या के शक में चार युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपी अपने साथियों के साथ बहन से फेसबुक पर बात करने के शक को लेकर अंशुल से मारपीट कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed